{"_id":"fd52ed3e2706adabae4a5ded3d8dfeaa","slug":"pakistan-voilating-ceasefire-to-intrusion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ के लिए की जा रही सीमा पर गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ के लिए की जा रही सीमा पर गोलीबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 07 Oct 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच दिनों से लगातार पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन के पीछे पाकिस्तान की केवल एक ही मंशा है घुसपैठ करवाना। एलओसी के पार पाकिस्तान द्वारा ट्रेंड कई आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान अपनी नई रणनीति के तहत एलओसी से सटे रिहायशी इलाकों से बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन करवाना चाहता है।
विज्ञापन
जिससे आतंकवादियों के लिए घुसपैठ करना आसान हो सकता है। पाक गोलाबारी को देखते हुए सीमा पर भारतीय सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, जिले के गंभीर मुगलां, नक्का पंजग्राई, कांगा गली, तारकुंडी, केरी, लाम चंगड़ आदि क्षेत्रों के उस पार काफी संख्या में आतंकवादी मौजूद हैं। एलओसी पर बार-बार फायरिंग कर वह सेना के जवानों का ध्यान भटका कर घुसपैठ करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में एलओसी के उस पार आठ से दस आतंकवादियों के ग्रुप मौजूद हैं। हर ग्रुप में 10 से 15 के बीच आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों के होने की आशंका जताई जा रही है। यदि बार-बार की गोलाबारी से तंग आकर लोग अपने घरों को छोड़ कर कहीं अन्य स्थानों पर जाते हैं तो आतंकवादी घुसपैठ करने में सफल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा आईईडी ब्लास्ट से सेना के जवानों को अपना निशाना बनाने के बाद भी जब घुसपैठ में सफलता नहीं मिली तो यह नई रणनीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
एलओसी पर जहां एक तरफ भारतीय सेना को पाक की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देना है तो वहीं दूसरी तरफ एलओसी से सटे रिहायशी इलाकों से लोगों के पलायन को भी रोकना है। अभी तक जिले के एलओसी के किसी भी क्षेत्र से पलायन की खबर नहीं है। लेकिन सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर सकते हैं।