फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violets ceasefire on LOC 3 troops injured

पाक की BAT टीम ने भारतीय जवानों के शवों से की बर्बरता, सेना बोली- इसका जवाब जरूर मिलेगा

Mon, 01 May 2017 10:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Mon, 01 May 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
pakistan violets ceasefire on LOC 3 troops injured
सीजफायर उल्लंघन पर सेना का मुंहतोड़ जवाब - फोटो : File Photo

पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ पोस्ट पर रॉकेट लांचर हमले में शहीद हुए जवानों के साथ पाकिस्तान ने बर्बरता की है। भाातीय सेना के नार्थ कमांड की ओर से जारी एक बयान में भारतीय सेना ने कहा है पाक ने हमारे दो जवानों के साथ बर्बरता की है।

विज्ञापन


भारतीय सेना ने कहा है कि पाक बार्डर एक्‍शन टीम ने सेना के जेसीओ और बीएसएफ जवान के शवों के साथ बर्बरता की है। भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तान की इस हरकत का भारत करारा जवाब देगा।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे रॉकेट लांचर और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सुरक्षाबलों के दो जवान हुए थे शहीद

pakistan violets ceasefire on LOC 3 troops injured
एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हुए हैं जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है। 

पाक की गोलाबारी में भारतीय सेना और बीएसएफ के एक-एक जवान के शहीद होने की सूचनाएं हैं। वहीं एक अन्य जवान को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

कारगिल युद्ध के पहले सौरभ कालिया से हुई थी बर्बरता

pakistan violets ceasefire on LOC 3 troops injured
सौरभ कालिया - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान की ओर से बैट टीम की जवानों के साथ बर्बरता कई बार पहले भी की जा चुकी है। साल 1999 में पाक सेना करगिल युद्ध के दौरान कैप्टन के शव के साथ भी बर्बरता की गई थी. इसके बाद फरवरी 2000 में मराठा रेजिमेंट के जवान भाव साहेब मारुति कालेकर के शव के साथ पाकिस्तान सैनिकों ने बर्बरता की।

इसके बाद साल 2008 में गोरखा रेजिमेंट का एक जवान रास्ता भटक कर एलओसी के पार पहुंच गया था. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने ना सिर्फ उन्हें प्रताड़ित किया बल्कि उनके शव के साथ भी बर्बरता की.
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed