{"_id":"3e033e19a26e3bdcbfa8e5a7e51db2b5","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-rs-pura-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को पाकिस्तान ने आरएस पुरा सेक्टर में की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को पाकिस्तान ने आरएस पुरा सेक्टर में की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार आधी रात के बाद जम्मू एवं कश्मीर से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर फिर से गोलीबारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने आरएस पुरा सेक्टर के कोट्रांका इलाके स्थित सीमा सुरक्षा बल की चौकी पर गोलीबारी की।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी आधी रात के बाद 1:30 बजे शुरू हुई, जिसका बीएसएफ ने मुंह तोड़ जबाव दिया। सीमा पर आधी रात के बाद 2.30 बजे तक दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी होती रही। पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौकियों पर मोर्टार भी दागे गए।
विज्ञापन
कल पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पांच भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की। इसका सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
सुबह साढ़े दस बजे सिद्ड़वां, गडखाल, न्यू कानाचक्क, कानाचक्क, टेंट पोस्टों पर फायरिंग की। हालांकि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों के घरों में छर्रे लगे।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 29 और 30 जुलाई के बीच नियंत्रण रेखा के करीब चार बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जुलाई में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 18 बार संघर्षविराम का उल्लंघन हो चुका है।