पाकिस्तान ने LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक दंपत्ति की मौत, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से पूंछ जिले की सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जमकर फायरिंग की गई। इसमें भारतीय सेना के जवान व उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनकी तीन पुत्रियां भी घायल हो गई है। अचानक हुई फायरिंग से सीमा के गांवों में रहने वाले लोगों में दहशत है।
शनिवार सुबह 6.30 बजे से पाक सेना ने छोटे व स्वचालित हथियारों तथा मोर्टारों से भारतीय इलाकों की तरफ अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक पाक सेना की इस कार्रवाई का मुंह तोड़ जवाब दिया गया। बताया कि मृतक सेना का जवान मोहम्मद शौकत टेरीटोरियल आर्मी में तैनात थे। जो इन दिनों छुट्टी पर चल रहे थे।
जिस समय पाक सेना की तरफ से मोर्टारों से हमला किया गया वह अपने परिवार के साथ अपने गांव करमारा में थे। सीमा पर से अचानक फायरिंग होने से उनकी व पत्नी साफिया बी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उनकी पुत्रियां जाइदा कौशर 6 रुवीना कौशर 12 व नाजिया वी समेत एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार बम के साथ अन्य गांवों में भी फायरिंग की। इसकी जद में खादी, करारा और गुप्लर क्षेत्र आए।
जून से अब तक 23 बार सीजफायर उल्लंघन
प्रवक्ता के मुताबिक जून से अब तक पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम के उल्लंघन की 23 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें पाकिस्तानी बैट का हमला भी शामिल है। इसमें तीन जवानों सहित चार लोग मारे गए जबकि 12 घायल हुए थे। इसके अलावा 29 जून को पाक ने पुंछ में एलओसी के साथ नागरिक क्षेत्रों पर गोलीबारी करते हुए दो भारतीय सेना के जवान घायल हो गए थे।