फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Mankot sector jammu kashmir, jawan martyr, retaliation of army continues

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, गोलाबारी में एक जवान शहीद, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

Thu, 11 Jun 2020 10:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Jun 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Mankot sector jammu kashmir, jawan martyr, retaliation of army continues
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने मंजाकोट सेक्टर में गोलाबारी की है। इस गोलाबारी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक अन्य जवान और स्थानीय नागरिक घायल हुआ है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


उधर, जवान के पार्थिव शरीर को मेडिकल और कानूनी औपचारिकताओं के लिए राजोरी के सिविल अस्पताल में भेजा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में पाकिस्तानी गोलीबारी में गुरुवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  Ajay Pandita की बेटी ने आतंकियों को ललकारा, कहा- पापा का शेर अभी जिंदा है, हिम्मत है तो सामने आओ
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही एक अन्य जवान और नागरिक घायल हुआ है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि कल रात लगभग 10 बजे, पाकिस्तान की सेना ने राजोरी के तरकुंडी इलाके और मंजाकोट में भी गोलीबारी की थी। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जबाव दिया था।

यह भी पढ़ेंः  कश्मीरी पंडित सरपंच अजय की हत्या के पीछे हिजबुल का हाथ, पुलिस महानिदेशक ने अमर उजाला से कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed