{"_id":"e8fdfe99c462bc65efe94c8cbb501420","slug":"pakistan-violates-ceasefire-at-arnia-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने अब अरनिया में तोड़ा सीजफायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने अब अरनिया में तोड़ा सीजफायर
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनिया
Updated Sat, 14 Feb 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार को एक बार उसने सीजफायर का उल्लंघन कर सीमावर्ती इलाकों में दहशत फैला दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब सात बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान की जरवाल पोस्ट से सीमा सुरक्षा बल की भारतीय पोस्ट पीतल को निशाना बनाकर लाइट मशीनगन से फायरिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
हालांकि बीएसएफ के जवानों की ओर से तुरंत इसका मुंहतोड़ जवाब दिए जाने से दो राउंड फायर करने के बाद पाक रेंजर शांत हो गए। रात में करीब आठ बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से फिर से गोलाबारी शुरू कर दी गई। बीएसएफ के जवान पहले से ही चौकन्ने थे, इसलिए इस बार फिर से उन्होंने पाक रेंजरों को कड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन
पाक रेंजरों को करारा जवाब मिलने पर वे लाइट मशीनगन से दो राउंड फायर करने के बाद शांत हो गए। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी किए जाने से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग है।
विज्ञापन