फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pakistan; 4 soldiers killed in samba sector

जम्मू: पाक ने तोड़ा सीजफायर, जवान शहीद

Fri, 09 Jan 2015 03:28 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan; 4 soldiers killed in samba sector

कोहरा बढ़ते ही पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने बीती रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक जम्मू के सांबा सेक्टर में लगातार फायरिंग की है।

विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने भातर की चार चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का करारा जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है, हालांकि अभी सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पाक ने दागे 250 राउंड

Ceasefire violation by Pakistan; 4 soldiers killed in samba sector

बताया जा रहा है कि सीजफायर उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान ने रात 12  बजे से सुबह पांच बजे के बीच करीब 250 राउंड फायर किए हैं।

बीते दो दिनों से सीमा पर शांति थी लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करके सीमा पर तनाक की स्थिति बना दी है।

बता दें कि सांबा में बीते नौ दिनों में पाकिस्तान ने दसंवी बार फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि कोहरे की आड़ में आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसाने के लिए पाक रेंसर्ज उनके लिए कवर फायर कर रहे हैं।

सेना पहले ही कह चुकी है कि सीमा पार से करीब पचास आतंकी घुसपैठ के लिए एलओसी और आईबी पर डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed