फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates cease fire in naushera sector jammu kashmir jawan injured

सीजफायर तोड़ पाकिस्तान ने तीन घंटे तक की फायरिंग, सेना का एक जवान घायल

Wed, 01 Aug 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 01 Aug 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
pakistan violates cease fire in naushera sector jammu kashmir jawan injured
जम्मू कश्मीर नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में पाकिस्तान ने मंगलवार को सीजफायर का उल्लंघन कर छोटे बड़े हथियारों से गोलाबारी की। जिसमे भारतीय सेना का जवान घायल हो गया। अग्रिम चौकी पोखरा पर तैनात सेना की कलाल बटालियन के जवान नायक दीपक बाजीराव के दाएं पैर पर गोली लगी है। उन्हें बटालियन में प्राथमिक उपचार के उपरांत सैन्य अस्पताल राजोरी भेजा गया। शाम सात बजे से शुरू हुई पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी रात दस बजे तक जारी रही। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


आतंकियों को पाकिस्तानी सेना घुसपैठ के लिए दे रही कवर फायर
सैन्य अधिकारीयों की माने तो पाकिस्तान आर्मी हथियारबंद आतंकियों की घुसपैठ में मदद के लिए उन्हें कवर फायर दे रही है। ऐसे में भारतीय सेना ने पाकिस्तान आर्मी की कई साजिशों को नाकामयाब किया है। पाकिस्तान आर्मी आतंकियों को हमारे देश में घुसाने के लिए कवर दे रही है और इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


आतंकियों की घुसपैठ को किया नाकाम  
माना जा रहा ही कि इस गोलाबारी की आड़ में पाक सेना ने अपने बंकरों में मौजूद दहशतगर्दो में से चार से पांच आतंकियों के दल को सीमा पार करवाने का प्रयास किया, लेकिन पहले से सतर्क भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर उसे विफल कर दिया। जवानों को भारी पड़ता देख आतंकियों ने जान बचाकर वापस भागने में ही भलाई समझी। इस घटना के बावजूद पाक सेना ने गोलाबारी बंद करने के बजाए उसे जारी रखा हुआ है, जिसका भारत भी कड़ा जवाब दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed