फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violated ceasefire in Shahpur and Qasba in Poonch Jammu and Kashmir

पाक की नापाक हरकत, शाहपुर और कस्बा सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक नागरिक घायल

Sun, 01 Dec 2019 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violated ceasefire in Shahpur and Qasba in Poonch Jammu and Kashmir
LOC - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के कस्बा और शाहपुर सेक्टर में संघर्षिवाम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने यह नापाक हरकत शाम करीब चार बजे की। पाकिस्तान द्वारा की गई इस नापाक हरकत में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल की पहचान जमालदीन(55) पुत्र मिथ्थू के रूप में हुई है। वह कस्बा गांव के निवासी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने पुछं जिले के कस्बा और किरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं मंगलवार को भी पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के मालती सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में पाकिस्तान

बीते सप्ताह शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग व फायरिंग की गई थी। इससे पहले गुरुवार को पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।


पाकिस्तान लगातार सीमा पार से आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में लगा हुआ है। इसी के चलते वही संघर्षविराम की नापाक हरकत कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक आईएसआई की ओर से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे आठ से दस दिन में परगवाल, हीरानगर, पलांवाला, कानाचक, रामगढ़ सेक्टर से घुसपैठ कर किसी भी तरह से हमला करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed