फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PAKISTAN VIOLATED CEASEFIRE IN POONCH DISTRICT

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एलओसी से सटे इलाकों में दागे मोर्टार

Sat, 01 Jul 2017 11:50 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 01 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
PAKISTAN VIOLATED CEASEFIRE IN POONCH DISTRICT
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - फोटो : डेमो फोटो

दिनभर की शांति के बाद शनिवार की रात पाक ने फिर से पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी शुरू कर दी। पुंछ नगर के निकटवर्ती करमाड़ा इलाके में दो अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए हैवी मशीनगन से करीब 50 राउंड गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन


सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब सवा आठ बजे पुंछ के करमाड़ा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना की 24 फ्रंटियर फोर्स ने अपनी अग्रिम चौकियों बकरी वन, बकरी टू और बकरी थ्री से भारतीय सेना की 15 मराठा की दो अग्रिम चौकियों चीता और बेगम पर हैवी मशीनगनों से करीब पचास राउंड गोलीबारी की।
विज्ञापन


इससे भारतीय सेना को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। गौरतलब है कि इससे पूर्व शुक्रवार को पाक सेना ने जिले के बालाकोट में भारी गोलाबारी की थी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी और कई मकानों को नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed