{"_id":"5ccf50f0bdec22078d32e65e","slug":"pakistan-violated-ceasefire-in-mankot-sector-of-poonch-district-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक सैन्य अधिकारी व चार जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक सैन्य अधिकारी व चार जवान घायल
Mon, 06 May 2019 02:39 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ/राजोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ/राजोरी
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 06 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
घायल जवान को अस्पताल ले जाते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन के मनकोट और राजोरी जिले के केरी सेक्टर में रविवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर बड़े हथियारों से भारी गोलाबारी शुरू की। इसमें एक सैन्य अधिकारी सहित पांच जवान और एक पोर्टर घायल हुआ है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सेना फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। देर रात पुंछ के दिगवार सेक्टर में भी पाकिस्तान ने रविवार रात पौने 11 बजे गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें दिगवार पोती के मास्टर मुश्ताक घायल हो गए। घायलों की पहचान वीके सिंह और मनिंदर सिंह सिख यूनिट, पीटी अर्जुन और डीके यादव (20 कुमाऊं यूनिट) और कर्नल एपी सिंह कमांडिंग अधिकारी 70 आर्टलरी रेजिमेंट के रूप में हुई है। उधर, पोर्टर केरी सेक्टर में घायल हुआ है। इसके अलावा मनकोट सेक्टर में एलओसी पर दो मवेशियों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन घायल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने रविवार दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में बलनोई, घानी, नाड़मनकोट, चोई मनकोट व दबराज क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें भारतीय सैन्य चौकियों को और ग्रामीण इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार और तोप के गोले दागने शुरू कर दिए। धमाकों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का सेना ने माकूल जवाब दिया।
विज्ञापन
पीओके में एक महिला के मारे जाने की सूचना
सूत्रों के अनुसार, पीओके के दरगाह दराशेर खान में एक महिला के मारे जाने और एक के घायल होने की सूचना है। दोपहर तीन बजे तक पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी। वहीं, पाकिस्तान ने राजोरी जिले के केरी सेक्टर में सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक भारी गोलाबारी की, जिसमें एक पोर्टर घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।