{"_id":"5c7cab97bdec220833205682","slug":"pakistan-violated-ceasefire-in-akhnoor-sector-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फिर ना'पाक' हरकत, पाकिस्तान ने अखनूर के बाद पुंछ में भी की गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फिर ना'पाक' हरकत, पाकिस्तान ने अखनूर के बाद पुंछ में भी की गोलीबारी
Mon, 04 Mar 2019 10:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तानी सेना ने रात करीब तीन बजे अखनूर और पुंछ के कई सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद अखनूर में करीब सुबह साढ़े छह बजे फायरिंग बंद हुई। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है। वहीं पुंछ में सोमवार शाम को पाक ने फायरिंग शुरू कर दी है।
एलओसी पर बनी रही शांति
इससे पहले रियासत के पुंछ और राजोरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर शनिवार रात से पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम नहीं तोड़े जाने से शांति बनी थी, गोलाबारी बंद होने से सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिली। हालांकि, सेना हाई अलर्ट पर है और कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन
राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर ढाई बजे तक संघर्षविराम उल्लंघन की घटना को छोड़कर शुक्रवार रात 11 बजे से अन्य सेक्टरों में गोलाबारी नहीं हुई है।
एयर स्ट्राइक के बाद से सीमा पार से गोलाबारी की घटनाओं में इजाफा हो गया था। पाकिस्तान ने इन दोनों जिलों में 60 से ज्यादा बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया और 80 से ज्यादा गांवों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी गोलाबारी में अब तक एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन
#Correction: Pakistan violated ceasefire in Akhnoor sector at 3 am today. Indian Army retaliated effectively. Firing* stopped at 6:30 am. #JammuAndKashmir https://t.co/c3PnTVbBes
— ANI (@ANI) March 4, 2019विज्ञापन