{"_id":"5f58dd878ebc3e6a0978ed4e","slug":"pakistan-violated-ceasefire-along-line-of-control-in-degwar-and-malti-sectors-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना ने दिगवार और माल्टी में घंटों की गोलाबारी, नुकसान नहीं, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी सेना ने दिगवार और माल्टी में घंटों की गोलाबारी, नुकसान नहीं, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Wed, 09 Sep 2020 07:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पर जिले के दिगवार और माल्टी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टारों से घंटों गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। देर रात तक नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।
विज्ञापन
शाम करीब 5.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने दिगवार और माल्टी में गोलाबारी शुरू की। इससे दहशत का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए बंकरों अथवा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों दिगवार, तैड़वां, माल्टी, दालान, बयालदारा के लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से कुछ दिनों से बेवजह गोलाबारी की जा रही है, जिससे हमारा सभी प्रकार का काम धंधा चौपट हो गया है।
विज्ञापन