फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan trying to push terrorists into Jammu and Kashmir: Rajnath Singh

कश्मीर में घुसपैठ करवा रहा है पाक: राजनाथ

Fri, 02 Jan 2015 06:54 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan trying to push terrorists into Jammu and Kashmir: Rajnath Singh

पाक कोई सबक नहीं सीखना चाहता। नये साल के पहले दिन भी पाकिस्तान शांत नहीं बैठ सका। बुधवार रात साढ़े 12 बजे ही पाकिस्तान ने सीमा पार से गोलाबारी शुरू कर दी। उत्तरी सीमाओं पर हम ऐसे (चीन और पाकिस्तान) पड़ोसियों से घिरे हैं जो हमारे साथ ज्यादा सहज नहीं हैं। सीमा और एलओसी पर तैनात जवान पाकिस्तान की हर कार्रवाई का दोगुनी ताकत से मुंहतोड़ जवाब देंगे।

विज्ञापन


गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां संवददाताओं से कहा, पाकिस्तान जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की ओर फायरिंग कर रहा है और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इसका उचित जवाब दे रहा है। भारत द्वारा भारी गोलीबारी करने की पाकिस्तान की शिकायत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान ही है जिसने फायरिंग की शुरूआत की और ‘हमने तो महज़ जवाबी कार्रवाई की है।’
विज्ञापन


पाकिस्तान के रेंजरों ने एक जनवरी को जम्मू कश्मीर के सांबा क्षेत्र में भारत की 13 सीमा चौकियों को निशाना बनाया था। इससे एक दिन पहले भी उसने भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी की जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हुआ और भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में चार पाकिस्तानी रेंजर ढेर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक‌िस्तान ने कश्मीर के ल‌िए बदली नीत‌ि

Pakistan trying to push terrorists into Jammu and Kashmir: Rajnath Singh

जम्मू-कश्मीर चुनाव में अलगाववादियों को ठेंगा दिखाकर आवाम की चुनाव में सफल हिस्सेदारी और घाटी में लोकतंत्र की मजबूत होती जड़ से परेशान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां अपनी कश्मीर नीति में बड़ा बदलाव कर रही हैं।

भारतीय एजेंसियों ने भी पाकिस्तान के संभावित पैतरों को भांपते हुए काट की तैयारी शुरू कर दी है। खुफिया एजेंसियों ने सरकार को सतर्क किया है कि इस सफल चुनाव के बाद राज्य में ठोस और स्थायी सरकार नहीं बन पाई तो पाकिस्तान को घाटी में नए जटिल हालात पैदा करने में काफी मदद मिलेगी।

खुफिया एजेंसी (आईबी) के एक उच्चपदस्थ सूत्र ने अमर उजाला को बताया कि जम्मू-कश्मीर में 1987 के चुनाव में धांधली के आरोपों और लोकतंत्र के असफल प्रयोग ने पाकिस्तान को घाटी में आतंकवाद की जड़ जमाने का मौका दे दिया था।

अब इतनी मशक्कत के बाद 2014 के निर्भीक, निष्पक्ष और जबरदस्त उत्साह में हुए चुनाव ने घाटी में नई उम्मीद पैदा की है। आतंकवाद और अलगाववाद के ऊब चुके लोगों ने फिर से बैलेट का सहारा लिया है। यह भारतीय खुफिया एजेंसी की बड़ी जीत है।

सूत्रों के मुताबिक अब जनता को अगर राज्य और केंद्र सरकार के धोखे का एहसास हुआ तो फिर बैलेट की जगह बुलेट लाने की पाकिस्तान हर संभव कोशिश करेगा। पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर मामले से जुड़े खुफिया अधिकारी ने बताया कि चुनाव नतीजे में घाटी और जम्मू के बीच सांप्रदायिक आधार पर वोटों का बंटवारा फिलहाल सबसे कमजोर कड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed