फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan To push afganistani terrorists from multiple points of POK inside Kashmir Indian territory

अफगानिस्तान से 100 से अधिक आतंकवादियों को कश्मीर में घुसपैठ कराने की योजना बना रहा है पाक

Thu, 22 Aug 2019 11:34 PM IST
Pranjal Dixit एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 22 Aug 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pakistan To push afganistani terrorists from multiple points of POK inside Kashmir Indian territory
सांकेतिक तस्वीर

अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने से बौखलाया पाकिस्तान हर मंच पर भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद भी बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक पटरी पर लौट रही जम्मू-कश्मीर की फिजाओं में एक बार फिर से अशांति फैलाने की पाकिस्तान की मंशा है, ताकि वह दुनिया को बता सके कि भारत सरकार के फैसले के बाद घाटी में स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। 

विज्ञापन


इसके लिए उसने घाटी में 100 दुर्दांत अफगानी आतंकियों की घुसपैठ कराकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई है। इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने अपने सभी दूतावासों में कश्मीर डेस्क की भी स्थापना की है ताकि भारत सरकार के पांच अगस्त के फैसले के विरोध में प्रोपेगैंडा चला सके।  
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान का मानना है कि कश्मीर में स्थानीय आतंकियों की सही से ट्रेनिंग न होना और सेना द्वारा ज्यादातर कमांडरों को ढेर किए जाने से उनकी कमर टूट गई है, ऐसे में अपने नापाक मंसूबों को अमली जामा पहनाने के लिए उसकी अफगानिस्तान के खतरनाक आतंकियों को कश्मीर में घुसपैठ कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सैन्य सूत्रों के मुताबिक, उनके पास पुख्ता जानकारी है कि पाकिस्तान आगामी कुछ हफ्तों में 100 दुर्दांत आतंकियों को घुसपैठ करा सकता है। सूत्रों का दावा है कि जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यि मसूद अजहर के भाई मुफ्ती रौफ असगर ने 19 और 20 अगस्त को बहावलपुर स्थित जैश के हेडक्वार्टर में शीर्ष आतंकियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्य एजेंडा कश्मीर में दुर्दांत आतंकियों की घुसपैठ कराने का था।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक 100दुर्दांत आतंकियों के अलावा जैश-ए-मोहम्मद के करीब 15 आतंकी एलओसी के करीब लिपा घाटी में स्थित आतंकी लॉन्च पैड में कश्मीर घाटी में घुसपैठ करने को तैयार बैठे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन आने वाले दिनों में देश के कई महत्वपूर्ण स्थानों में हमला कर सकते हैं। 


मालूम हो कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी लगातार भारत को लेकर भड़काऊ बयान दे रहे है। वह यह तक कह चुके हैं कि पुलवामा जैसे हमले दोबारा हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed