फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shelling on border by Pakistani Rangers after Midnight

पाकिस्तानी रेंजरों ने आधी रात बाद की गोलाबारी

Fri, 23 Jan 2015 12:39 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
Shelling on border by Pakistani Rangers after Midnight
मुंहतोड़ जवाब मिलने और घुसपैठ में नाकाम रहने से पाकिस्तान बौखलाहट में है। उसने सुबह और शाम की फायरिंग के बाद अब आधी रात के बाद गोलाबारी शुरू कर दी है। इससे साफ है कि सीमा पार बैठे आतंक के आका और पाक रेंजरों की नींद हराम हो चुकी है।
विज्ञापन


बुधवार तड़के कवर फायर कर घुसपैठ कराने में नाकाम रहे रेंजरों ने आधी रात के बाद पीतल पोस्ट पर फायरिंग की। इससे सीमावर्ती ग्रामीण सहम गए। वहीं सीमा पर तैनात जवानों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पाक रेंजरों ने रात बारह बजे के बाद जरोआल पोस्ट से भारत की पीतल पोस्ट को निशाना बनाकर तीन ब्रस्ट फायर किए। इसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। इसके बाद सीमा पार खामोशी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा के दौरे के मौके पर सीमा पर माहौल खराब चाहते

Shelling on border by Pakistani Rangers after Midnight

बताया जा रहा कि ओबामा के भारत आगमन के मौके पर पाक रेंजर सीमा पर माहौल खराब चाहते हैं और कश्मीर मामले को हवा देना चाहते हैं। इन्हीं कारणों से वह घुसपैठ कराने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि सीमा पर सख्ती और भारतीय जवानों की सतर्कता के चलते पाक रेंजर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पा रहे। इसी बौखलाहट में समय-समय बदल-बदल कर माहौल फायरिंग की जा रही है, ताकि किसी तरह घुसपैठ करा सकें।

उधर, कठुआ के पास पानसर और मनियार इलाके में फिर से ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी माकूल जवाब दिया।

लगभग एक घंटे तक जारी रही फायरिंग के बाद सरहद पर फिर से तनाव कायम हो गया। गोलाबारी के बाद सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे पहले पानसर और फिर मनियारी गांव की तरफ पाकिस्तान ने गोलियां बरसाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed