{"_id":"59b945ac4f1c1b24688b457e","slug":"pakistan-target-indian-soldiers-to-attack-on-sniper-shots","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की नापाक साजिश , सीमा पर स्नाइपर शाट से कर रहा भारतीय जवानों पर हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की नापाक साजिश , सीमा पर स्नाइपर शाट से कर रहा भारतीय जवानों पर हमले
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
स्नाइपर शाट से निशाना बनाने की साजिश
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और इंटरनेशनल बार्डर पर भारतीय जवानों को निशाना बनाने की नापाक साजिश रच रहा है। इसके तहत भारतीय जवानों पर स्नाइपर शाट से हमला किए जा रहे हैं। अब तक दस महीनों में 16 से अधिक जवान इसके निशाने पर आकर शहीद हो चुके हैं। दरअसल, संघर्ष विराम का उल्लंघन पाक की तरफ से लगातार किया जाता है।
विज्ञापन
इसका जवाब जब भारतीय सेना देती है तो उसे काफी नुकसान पहुंचता है। कई बार उसके बंकर तक तबाह हो जाते हैं। इसके बाद पाक रेंजरों ने भारतीय जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नई साजिश रची है। वह भारतीय सैन्य कर्मियों को निशाने पर लेने के लिए स्नाइपर शार्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।इसके लिए पाक ने जर्मनी से विशेष राइफल मंगवाई हैं।
विज्ञापन
इसकी मार करने की क्षमता दो से ढाई किलोमीटर तक की है। हालांकि इससे बचने के लिए बीएसएफ और सेना ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सेना और बीएसएफ ने फारवर्ड पोस्टों पर तैनात जवानों के लिए विशेष हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन
कहा गया है कि फारवर्ड पोस्ट तक जाते वक्त खुद को पूरी तरह से कवर करके रखें। ताकि दुश्मन की नजर से बचा जा सके। फारवर्ड पोस्टों तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करें।