फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan target Indian soldiers to attack on sniper shots

पाक की नापाक साजिश , सीमा पर स्नाइपर शाट से कर रहा भारतीय जवानों पर हमले

Wed, 13 Sep 2017 08:44 PM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 13 Sep 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
Pakistan target Indian soldiers to attack on sniper shots
स्नाइपर शाट से निशाना बनाने की साजिश - फोटो : Demo photo

पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और इंटरनेशनल बार्डर पर भारतीय जवानों को निशाना बनाने की नापाक साजिश रच रहा है। इसके तहत भारतीय जवानों पर स्नाइपर शाट से हमला किए जा रहे हैं। अब तक दस महीनों में 16 से अधिक जवान इसके निशाने पर आकर शहीद हो चुके हैं। दरअसल, संघर्ष विराम का उल्लंघन पाक की तरफ से लगातार किया जाता है।

विज्ञापन


इसका जवाब जब भारतीय सेना देती है तो उसे काफी नुकसान पहुंचता है। कई बार उसके बंकर तक तबाह हो जाते हैं। इसके बाद पाक रेंजरों ने भारतीय जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नई साजिश रची है। वह भारतीय सैन्य कर्मियों को निशाने पर लेने के लिए स्नाइपर शार्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।इसके लिए पाक ने जर्मनी से विशेष राइफल मंगवाई हैं।
विज्ञापन

इसकी मार करने की क्षमता दो से ढाई किलोमीटर तक की है। हालांकि इससे बचने के लिए बीएसएफ और सेना ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सेना और बीएसएफ ने फारवर्ड पोस्टों पर तैनात जवानों के लिए विशेष हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया है कि फारवर्ड पोस्ट तक जाते वक्त खुद को पूरी तरह से कवर करके रखें। ताकि दुश्मन की नजर से बचा जा सके। फारवर्ड पोस्टों तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed