{"_id":"6334a915d9392713fb711ec8","slug":"pakistan-sent-terrorists-to-flood-hit-balochistan-goc-said-there-has-been-a-decrease-in-infiltration","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistani terrorists: पाकिस्तान ने बाढ़ प्रभावित बलोचिस्तान भेजे आतंकी, जीओसी बोले- घुसपैठ में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pakistani terrorists: पाकिस्तान ने बाढ़ प्रभावित बलोचिस्तान भेजे आतंकी, जीओसी बोले- घुसपैठ में आई कमी
Thu, 29 Sep 2022 01:36 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:36 AM IST
सार
सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार बताया कि सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशें तेज हो जाती हैं। इस बार आतंकी संगठनों ने दहशतगर्द बाढ़ प्रभावित बलोचिस्तान और सिंध में राहत कार्यों के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Lieutenant General Manjinder Singh
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पाकिस्तान में इस बार बाढ़ के कहर ने एलओसी पर घुसपैठ की हलचल पर लगाम लगा दी है। आतंकी संगठनों ने पाकिस्तान के बलोचिस्तान और सिंध प्रांत में बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए आतंकी भेजे हैं। इस वजह से जम्मू संभाग में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों में भारी कमी आई है।
विज्ञापन
सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार बताया कि सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशें तेज हो जाती हैं, लेकिन इस बार आतंकी संगठनों ने दहशतगर्द बाढ़ प्रभावित बलोचिस्तान और सिंध में राहत कार्यों के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
सेना की उत्तरी कमान की 16वीं कोर के जीओसी मनजिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पूरे जम्मू-कश्मीर को अशांत और विवादित बताने के लिए कश्मीर के साथ जम्मू में भी आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा ग्रिड को बेहद मजबूत किया गया है। सिंह ने कहा कि जम्मू संभाग में कहीं पर भी आतंकियों की भर्ती नहीं हुई है।
एफएटीएफ के दबाव का भी असर
जीओसी ने कहा कि आतंकियों को बलोचिस्तान और सिंध प्रांत राहत कार्य के लिए भेजने के पीछे अंतरराष्ट्रीय दबाव भी वजह है। संयुक्त राष्ट्र में जारी सत्र की वजह से एफएटीएफ का दबाव है, जिसके चलते आतंकियों को पाकिस्तान ने दूसरे कामों में लगाया गया है।