{"_id":"5d7a7b4e8ebc3e93a3342aaa","slug":"pakistan-sending-arms-and-ammunition-in-jammu-kashmir-from-punjab-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए पाक ने फिर बदला पैंतरा, अब इस रास्ते भेज रहा है हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए पाक ने फिर बदला पैंतरा, अब इस रास्ते भेज रहा है हथियार
Thu, 12 Sep 2019 10:37 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों से बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद पांच अगस्त से कश्मीर घाटी में लगातार बंद जैसे हालात और आतंकियों के लिए लगातार चलाए जा रहे कासो को देखते हुए पाकिस्तान में बैठे आतंक के सरगनाओं ने फिर से पैंतरा बदल लिया है। एलओसी पर लगातार भारी गोलाबारी कर जहां सुरक्षाबलों का ध्यान भटकाया जा रहा है, वहीं कश्मीर घाटी में चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षाबलों की मुस्तैदी को देखते हुए पंजाब के रास्ते हथियारों की सप्लाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
लखनपुर में आबकारी टोल प्लाजा पर गुड्स स्कैनर की योजना को पिछले डेढ़ दशक में अंजाम तक न पहुंचाया जाना आतंकियों के लिए बड़ा वरदान साबित हो सकता है। हालांकि कठुआ पुलिस की मुस्तैदी से लखनपुर पार करने से पहले ही आतंकियों को गिरफ्तार कर हथियारों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
लखनपुर टोल प्लाजा के रास्ते रोजाना ढाई से तीन हजार ट्रक आयात-निर्यात के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में जांच के नाम पर आबकारी विभाग की टीम गिने चुके ट्रकों को ही रोककर जांच करती रही है। कई बार मामले पकड़े जाते हैं, तो कई बार लखनपुर टोल प्लाजा से आसानी से तस्करी होती रही है। मवेशी से लेकर जड़ी-बूटियों, सीमेंट, विलो आदि की तस्करी आम बात है।
विज्ञापन
आतंकियों को घाटी तक पहुंचाने के मॉडयूल का हो चुका है खुलासा
ठीक एक साल पहले जम्मू के झज्जर कोटली में हुए मुठभेड़ के साथ ही पाक प्रशिक्षित आतंकियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करवाने के नए तरीके का खुलासा हो चुका है। इस दौरान कश्मीर के ट्रक का इस्तेमाल कर आतंकियों को आईबी से सटे नेशनल हाईवे से कश्मीर घाटी तक पहुंचाने का खुलासा हुआ था। हालांकि झज्जर कोटली के नजदीक आतंकियों की ट्रक में मौजूदगी भांप ली गई और मुठभेड़ में उन्हें ढेर भी कर दिया गया था। हीरानगर और सांबा सेक्टर में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती और मुस्तैदी के बाद आतंकी घुसपैठ करने में नाकामयाब रहे हैं। लिहाजा अब आतंकियों के लिए हथियारों की सप्लाई पंजाब के रास्ते जम्मू कश्मीर विशेषकर घाटी तक पहुंचाई जा रही है।
हिजबुल के इसी तरह के मॉड्यूल का जनवरी में हुआ था खुलासा
इसी साल जनवरी माह के पहले सप्ताह में जम्मू कश्मीर पुलिस ने लखनपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए दोनों युवकों के तार हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ने की बात सामने आई थी। पुलिस ने बताया था कि आतंकियों को हथियार सप्लाई करने का काम संदिग्ध कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 71 हजार रुपये बरामद करने का दावा भी किया था। पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक से पुलिस ने चालक आकिब और निसार अहमद निवासी चरसू, अवंतीपोरा से पूछताछ की थी, जिसके बाद पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों निवारण एक्ट, 120 बी और 7/27 आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया था।