फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan's fighter aircraft enters Indian territory IN JAMMU AND KASHMIR

जम्मू-कश्मीरः भारतीय इलाके में घुसे पाक के लड़ाकू विमान, लेकिन सेना ने किया इंकार

Wed, 25 Oct 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 25 Oct 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's fighter aircraft enters Indian territory IN JAMMU AND KASHMIR
भारतीय हवाई सीमा में घुसा पाक का लड़ाकू विमान - फोटो : FILE PHOTO

पाकिस्तान ने इस बार हवाई संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के तीन-चार लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसकर आधा दर्जन गांवों के ऊपर उड़ान भरी। इन गांव के लोगों ने विमानों को उड़ते हुए देखा। मंगलवार दोपहर 2.23 मिनट पर लोगों ने नौशेरा के पीर भडेसर इलाके से चार पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को भारतीय सीमा से आते हुए देखा।

विज्ञापन


यह विमान पुखरणी, बड़मोड़ा, त्रियोट और झांगड़ से होकर वापस पाक अधिकृत कश्मीर लौट गए। इन विमानों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। गांव पुखरणी के नंबरदार मोहम्मद रशीद ने बताया कि दोपहर को उन्होंने ने कई विमानों की बहुत तेज आवाजें सुनी। इससे पहले कि उन्हें कुछ समझ आता। विमान उनके ऊपर से निकल गए। सिर्फ विमानों पर पाकिस्तान के बनाए गए झंडे के निशान उन्हें समझ आए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर कोई भी देश पांच किलोमीटर की दूरी तक अपना कोई विमान नहीं उड़ा सकता। लेकिन पाकिस्तानी सेना के लड़ाकू विमान अपनी तरफ के पांच किलोमीटर से आगे भारतीय सीमा की दो किलोमीटर तक अंदर आकर चले गए। इससे पहले आरएस पुरा सेक्टर में भी पाकिस्तान इस तरह की हरकत कर चुका है। अभी आठ महीने पहले ही पाक सेना का चापर भारतीय सीमा में घुस आया था। बीएसएफ ने पाक रेंजरों के समक्ष इसका विरोध भी जताया था। सैन्य प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने इस तरह की घटना से इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed