फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan residential areas shelling, damage to many houses, increasing tension on IB and LoC

पाक की रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी, कई घरों को नुकसान, आईबी और एलओसी पर लगातार बढ़ रहा तनाव

Sun, 22 Dec 2019 07:53 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 22 Dec 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistan residential areas shelling, damage to many houses, increasing tension on IB and LoC
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तान ने रविवार को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ ही नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इस दौरान कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ और सेना की ओर से पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब दिया गया है। 
विज्ञापन


आईबी पर पाकिस्तान की ओर से पूरी रात गोलाबारी की गई। शनिवार रात को पाकिस्तान ने एक बार फिर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के छन्न टांडा गांव को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। इसमें कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। शनिवार रात लगभग एक बजे से शुरू हुई गोलाबारी रविवार तड़के तक जारी रही। इस दौरान पाकिस्तान की पप्पू चक पोस्ट से बीएसएफ की चांदवां बार्डर आउट पोस्ट पर गोले दागे गए। एलओसी के बाद आईबी पर हालात दिन प्रतिदिन तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में रविवार को पाकिस्तानी सेना ने सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तान ने शाम 4:36 बजे अपनी जुग्गी पोस्ट से पलांवाला सेक्टर में सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार और तोप से गोलाबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक सेना की तरफ से दागे गए गोले दोनों देशों के बीच बह रही मनावर तवी के उस पार ही रहे। पाकिस्तानी सेना की तरफ से बड़े हथियारों से गोलाबारी करने से सीमावर्ती गांव बरडोह, मिलें दी खूई, बटल तथा ढखर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के सभी सीमावर्ती गांवों के लोग गोलाबारी शुरू होते ही घरों में दुबक गए। 

राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने कलसियां, भवानी, झंगड़, सेर, मकड़ी, नभ, कड़ाली में रविवार सुबह साढ़े नौ बजे गोलाबारी शुरू कर दी। दोपहर डेढ़ बजे तक गोलाबारी जारी रही। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जान-माल की नुकसान की सूचना नहीं है। भारी गोलाबारी को देखते हुए पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी तथा एंबुलेंस को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजा गया ताकि किसी प्रकार की आपात स्थिति से निबटा जा सके। 

टीजे बंकर पोस्ट पर नहीं लौटे पाक सैनिक
सेना की तरफ से पलांवाला सेक्टर में शुक्रवार रात सीजफायर उल्लंघन करने पर पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब दिया गया था। इसमें पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए थे। पाक की टी-15 नामक पोस्ट तबाह हो गई थी और पाकिस्तानी सैनिक टीजे बंकर नामक पोस्ट छोड़कर भाग खड़े हुए थे। सूत्रोंका कहना है कि पाकिस्तानी सैनिक अब भी उस पोस्ट पर नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed