फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan rangers opened fire at Arnia sector

खेतों में काट रहे थे फसल, तभी बरसाने लगे गोले

Sun, 16 Nov 2014 09:51 AM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
Pakistan rangers opened fire at Arnia sector

पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार की रात को संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद शनिवार को सुबह भी गोलाबारी करने से सीमावर्ती ग्रामीणों में फिर दहशत बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी बंदूकों के शांत रहने से ग्रामीणों को बढ़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


वर्तमान में खेतीबाड़ी का काम जोरों पर है। धान की फसल समेटने के साथ ही गेहूं की बुआई का काम चल रहा है। दहशतजदा किसान किसी भी हालत में अपने खेत खाली नहीं छोड़ना चाहते हैं। वह चाहते है कि माहौल अधिक खराब होने से पहले ही वह गेहूं की बुआई कर लें।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को पाकिस्तान की न्यू अवाम पोस्ट से रेंजरों द्वारा भारतीय सुरक्षा बलों की स्टाप टू पोस्ट के पास तीन फायर करने के बाद से ही ग्रामीणों में डर बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर के साये में ग्रामीण शनिवार की सुबह को भी खेतों पर गए और काम में जुट गए। पिंडी पोस्ट पर तैनात सुरक्षा बलों के जवान भी तारबंदी के पास साफ-सफाई करने पहुंचे थे।

फायर‌िंग के समय खेतों में चल रही था कटाई

Pakistan rangers opened fire at Arnia sector

बता दें कि तारबंदी के आसपास सुरक्षा बल कई दिनों से साफ सफाई करने में जुटे हैं। जीरो लाइन के दोनों ओर बड़े-बड़े सरकंडे उगे हुए हैं। अभी साढ़े नौ बजे थे और जवानों ने काम शुरू ही किया था कि पाकिस्तानी रेंजरों ने एक के बाद एक मोर्टार के तीन गोले दागे। इसके चलते जवानों को काम रोकना पड़ा। बाद में पाकिस्तान ने ब्रस्ट फायर भी किए। हालांकि, इस गोलाबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इधर, अचानक शुरू हुई गोलाबारी से खेतों पर काम कर रहे किसानों की जान सूख गई। आननफानन में उन्होंने झाडि़यों और पीर बाबा के स्थल के पास घने पेड़ों में खुद को छिपाया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही धान की कटाई के लिए कंबाइन मशीनें पहुंचीं थी। इन्हें रोकने के लिए भी पाकिस्तान ने कहा था, जबकि उसी दौरान उस पार मशीनों से कटाई चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed