{"_id":"fe3256cee13e1850e3bda5ef6b273844","slug":"pakistan-rangers-open-fire-in-akhnoor-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में की गोलाबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में की गोलाबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 01 Aug 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पांच भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की। इसका सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सुबह साढ़े दस बजे सिद्ड़वां, गडखाल, न्यू कानाचक्क, कानाचक्क, टेंट पोस्टों पर फायरिंग की।
विज्ञापन
हालांकि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों के घरों में छर्रे लगे। कानाचक्क के लल्याल में गोली लगने से बछड़ी मर गई। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री चौधरी सुखनंदन ने कानाचक्क में सीमा क्षेत्र में बसे गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन
सुबह शुरू हुई गोलाबारी दोपहर बाद बंद हुई। गोलाबारी के चलते सीमा के साथ रहने वाले लोगों में एक बार फिर से दहशत फैल गई। आधुनिक और लंबी रेंज के हथियाराें से की गई गोलाबारी के कारण छर्रे चिनाब दरिया के पार भारती क्षेत्र के गांवों गुडा जगीर और नाइवाला में लोगों के घरों में लगे। इस गोलाबारी के कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
गुड़ा जगीर में और नाइवाला में सोमा देवी, पवन कुमार, घसीटा राम के घरों में गोलियां लगी। गोलाबारी की इसकी सूचना मिलते ही पीएचई मंत्री सुखनंदन लोगों की खैरियत लेने सीमावर्ती के गांवों में पहुंचे।