फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan planning to attack BAT, squad is trying to ambush from LOC

खुलासाः बैट हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान, एलओसी पर घात लगाकर तैयार है दस्ता

Wed, 15 Jul 2020 10:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Pakistan planning to attack BAT, squad is trying to ambush from LOC
LOC - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ मिल रही सफलता से बौखलाया पाकिस्तान नौशेरा सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ के साथ बैट हमले की साजिश भी रच रहा है। यही कारण है कि इस सेक्टर में लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी सेना के कमांडोज से तैयार बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) एलओसी पर घात लगाकर तैयार है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान पर एक और 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने के लिए कल होगी जनसुनवाई, इस परियोजना से तबाह होगा पाक
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि बैट दस्ता राजोरी-पुंछ में नियंत्रण रेखा पर हमला करने की तैयारी में है। इसके लिए वह मौसम अपने मुताबिक होने का इंतजार कर रहा है। खराब मौसम की आड़ में बैट दस्ता हमला कर सकता है। अभी हाल ही बैट दस्ते ने एक जुलाई को राजोरी के केरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक घुसपैठिया भारतीय सीमा  के 400 मीटर तक घुसा आया था और मारा गया। इससे पहले 26 जून को कलाल सेक्टर में भी एक कोशिश हुई थी। जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था। पुंछ जिले में जनवरी माह में कोशिश हुई थी।

सैन्य सूत्रों के अनुसार पुंछ जिले की तुलना में नौशेरा सेक्टर घुसपैठ के लिए थोड़ा आसान है। इस क्षेत्र से घुसपैठ के बाद आतंकियों के लिए कई जगहों पर पहुंचने के विकल्प हैं। ये आतंकियों का पुराना रूट है। 1990 में आतंकी इस रूट का इस्तेमाल करते थे। यहां से आतंकियों के लिए डोडा, किश्तवाड़ और कश्मीर तक पहुंचना आसान है। राजोरी जिले का ही बिंबर गली केरी सेक्टर पुराना आतंकी रूट रहा है।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से

सेना प्रमुख ने लिया था आईबी का जायजा

एलओसी के अलावा कठुआ और सांबा जिले में आईबी पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। हीरानगर में जिस तरह पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार भेजने की साजिश रची गई उस पर सेना काफी गंभीर है।

इस संबंध में सोमवार को सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने हीरानगर की अग्रिम चौकियों का दौरा किया। पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने राजोरी और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर स्थितियों का जायजा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed