फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan may again start the infiltration tries from line of Control

घाटी में आतंक के होते अंत से बौखलाया पाकिस्तान, रच रहा है कश्मीर में घुसपैठ कराने की साजिश

Mon, 21 Aug 2017 12:01 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी, अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 21 Aug 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
pakistan may again start the infiltration tries from line of Control
bORDER - फोटो : File Photo

कश्मीर में आतंकियों के सफाये से बौखलाया पाकिस्तान आने वाले कुछ दिनों में एलओसी के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश रच रहा है। इसके लिए हिजबुल मुजाहिद्दीन समेत कई अन्य संगठनों में आतंकियों की नई फौज तैयार करने की कोशिश की जा रही है साथ ही इस बात के भी प्रयास किए जा रहे हैं कि घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों को भी पहुंचाया जा सके। 

विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पाकिस्तान की इस नापाक साजिश के इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिले हैं। इसके अलावा इस बात की आशंका भी है कि आतंकी घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इस इनपुट के बाद कश्मीर में सेना के सभी प्रतिष्ठानों समेत सुरक्षाबलों के कैंपों को सुरक्षात्मक लिहाज से एलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कश्मीर के उत्तरी हिस्से से लगने वाली एलओसी और इसके निकटवर्ती जिलों में भी तैनात सुरक्षाबलों को नियंत्रण रेखा पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति दिखने पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कश्मीर के साथ साथ जम्मू के पुंछ सेक्टर में भी सुरक्षाबलों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed