फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan making conspiracy for republic day in india

गणतंत्र दिवस पर पाक की साजिश, हो सकती है आतंकी घुसपैठ की कोशिश

Fri, 13 Jan 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 13 Jan 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
pakistan making conspiracy for republic day in india
आतंकियों को दी जा रही है ट्रेनिंग - फोटो : File Photo

गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर सहित पड़ोसी राज्यों में आतंकी दहशत फैलाना चाहते हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों पर घुसपैठ कराकर बड़ा हमला कराने का दबाव बना रही है।

विज्ञापन


इसके लिए जोर देकर जम्मू और पंजाब के बार्डर से घुसपैठ करने के लिए कहा गया है, ताकि जम्मू, पंजाब, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों पर गणतंत्र दिवस के मौके पर खून का खेल खेला जा सके। 
विज्ञापन


जम्मू और पंजाब बार्डर पर करीब 35 खूंखार आतंकियों के सात ग्रुप बनाए गए हैं। इन आतंकियों में प्रत्येक में एक कमांडर स्तर का आतंकी है। हर एक ग्रुप में पांच आतंकी मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

pakistan making conspiracy for republic day in india
आतंकियों को दी जा रही है ट्रेनिंग - फोटो : File Photo

शामिल आतंकियों को एक बड़ी रणनीति के तहत शामिल किया है। आतंकियों के दल में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना, एक किसी भी हालात में हाई स्पीड में वाहन चलाने, एक तेजी से आईईडी बिछाने और दो ताबड़तोड़ ग्रेनेड फेंकने और गोलाबारी करने वाले शामिल हैं।

आतंकियों के निशाने पर सैन्य कैंप, ट्रेनें, पुलिस थाने शामिल हैं। पड़ोसी मुल्क, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली तक आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की साजिश नाकाम करने के लिए रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सभी जगहों पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। 

आतंकियों की घुसपैठ में ओवरग्राउंड वर्कस पिछले कुछ महीनों से काफी मददगार साबित हो रहे हैं। आतंकियों को स्थानीय स्तर पर काफी मदद मिल रही है। इसलिए पुलिस ने ओवरग्राउंड वर्करों पर नजर गढ़ा दी है। इनकी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed