फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan laying landmines in PoK and issued emergency tender

घबराया पाकिस्तान पीओके में बिछा रहा बारूदी सुरंगें, जारी किया आपातकालीन टेंडर

Sat, 16 May 2020 10:50 AM IST
प्रशांत कुमार बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 May 2020 10:50 AM IST
सार

  • पाकिस्तान ने पीओके में सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं
  • एंटी माइनिंग शू की खरीदारी भी शुरू की पाकिस्तान ने
  • भारतीय सीमा से नजदीक वाले क्षेत्रों में बिछा रहा अधिक सुरंगें
  • भय से पाकिस्तान ने अपनी सीमा में हवाई गश्त भी तेज की

विज्ञापन
Pakistan laying landmines in PoK and issued emergency tender
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया उपजे तनाव के चलते पाकिस्तान ने पीओके में सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पीओके में व्यापक पैमाने पर बारूदी सुरंगें बिछाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने एंटी माइनिंग शू की खरीदारी भी शुरू कर दी है। एक सप्ताह में इन शू की डिलीवरी करने का टेंडर जारी किया गया है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने एंटी माइन शू की खरीदारी के लिए आपातकालीन टेंडर जारी किया है। आठ मई को सुबह साढ़े 10 बजे तक टेंडर जमा कराए गए। इसी दिन टेंडर खोला गया और 15 मई तक इन सामानों की आपूर्ति करने को कहा गया। एक सप्ताह में सामान की आपूर्ति करने की जल्दबाजी कुछ और इशारा करती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः सेना के प्रहार से आतंकी संगठनों में ठनी रार, वायरल ऑडियो सुन लोटपोट हो रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एलओसी पर पाकिस्तान सैन्य पोस्टों के आसपास काफी तेजी के साथ बारूदी सुरंगें बिछा रहा है। 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पड़ोसी देश की ओर से इस प्रकार के प्रयास बचाव में शुरू किए गए थे। लेकिन मौजूदा समय में इसमें तेजी लाई गई है।


पुंछ जिले के उस पार कृष्णाघाटी, कीरनी फारवर्ड, साब्जियां, करमाडा व चक्का दा बाग, राजोरी जिले के नौशेरा के झंगड़ एवं अखनूर केरी बट्टल इलाके में भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार पाकिस्तान की पकड़ कमजोर मानी जाती है।

पाकिस्तान इन इलाकों में ज्यादा बारूदी सुरंगें बिछा रहा है

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान उन इलाकों में ज्यादा बारूदी सुरंगें बिछा रहा है जहां से भारत की पहुंच आसान है और भारतीय सीमा से पीओके की दूरी काफी कम है। ऐसे इलाके भी चिह्नित किए गए हैं जहां से वाहनों का आना-जाना आसान हो।

यह भी पढ़ेंः  10 खूंखार आतंकियों में हुर्रियत के चेयरमैन सेहराई का बेटा भी, रडार पर है एमबीए पास आतंकी जुनैद


इसमें राजोरी, पुंछ, बारामुला, बांदीपोरा व कुपवाड़ा जिले के उस पार के इलाके शामिल हैं। पाकिस्तान इन इलाकों में गश्त के दौरान अपने सैनिकों को एंटी माइन शू उपलब्ध कराएगा ताकि किसी प्रकार का जानी नुकसान कम हो सके। पाकिस्तान की ओर से बिछाई गई बारूदी सुरंगों में पीओके में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

डर से हवाई गश्त भी की है तेज

सूत्रों के अनुसार, इधर बीच कई ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जिससे पाकिस्तान बुरी तरह घबराया हुआ है। भारत की ओर से गिलगित-बाल्टिस्तान का मौसम जारी करने, हंदवाड़ा में कर्नल के शहीद होने और बलूचिस्तान में विरोध के स्वर तेज होने से वह अपने को घिरा महसूस कर रहा है।

हंदवाड़ा मुठभेड़ में इसी महीने सेना के कर्नल के शहीद होने के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के भय से पाकिस्तान ने अपनी सीमा में हवाई गश्त भी तेज कर दी है। एलओसी पर पाकिस्तानी विमानों की आवाजाही बढ़ने को सेना ने पिछले दिनों नोटिस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed