फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan is taking intelligence information with honey trap conspiracy

हनी ट्रैप के जरिए युवकों से खुफिया जानकारी ले रहा है पाक, फेक एफबी आईडी से हो रही साजिश

Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
विनय सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विनय सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
pakistan is taking intelligence information with honey trap conspiracy
फर्जी फेसबुक आईडी से हो रही है साजिश - फोटो : डेमो फोटो

पाकिस्तानी युवती के फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिये हनी ट्रैप में फंसे अखनूर के युवक ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। युवक ने सुरक्षा संबंधी सूचनाएं लीक करने के एवज में प्रति सूचना दो से पांच हजार रुपये मिलने की बात कबूली है। इसके साथ ही नौकरी का भी झांसा दिया गया था।

विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने पकड़े गए युवक को कोर्ट में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है। माना जा रहा है कि इस मामले में और कुछ लोग पकड़े जा सकते हैं। हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने वीरवार को अखनूर इलाके से तीन युवकों को पकड़ा था। इनमें से दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन


पकड़े गए युवक से पुलिस ने शुक्रवार को भी पूछताछ किया। पैसे मिलने की बात कबूलने के बाद युवक से संबंधित बैंक अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। पाकिस्तानी युवती जसमीत कौर के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट से हनी ट्रैप में युवक को फंसाने के बाद वाट्सएप ग्रुप भी बना लिया गया था। इससे 350 सदस्य जुड़े हुए थे। अब पुलिस ग्रुप में शामिल लोगों की भी जांच पड़ताल में जुड़ी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ग्रुप में सुरक्षा बल के जवान भी तो नहीं शामिल थे। ग्रुप में शामिल लोगों की गतिविधियां क्या रहीं। सूत्रों का कहना है कि ग्रुप में शामिल लोगों के नंबर ट्रैप कर इन्हें पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed