{"_id":"583536ab4f1c1be73413b606","slug":"pakistan-is-building-a-dam-on-river-ravi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: सरहद के नजदीक 8 km लंबा बांध बना रहा पाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: सरहद के नजदीक 8 km लंबा बांध बना रहा पाक
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
भारत पाक सीमा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव को पाकिस्तान ने और बढ़ाने का काम किया है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बार्डर से लगते नारोवाल जिले में पाकिस्तान रावी दरिया पर बांध बना रहा है।
खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बांध का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है जिसे इसी साल जून महीने में शुरू किया गया था। बाकायदा बरसात के सीजन से पहले बांध तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। बांध निर्माण की सूचनाएं मिलने के बाद से खुफिया तंत्र के कान खड़े हो गए हैं। बांध निर्माण के पीछे पाकिस्तान के मुख्य मकसद को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।
खुफिया सूत्रों ने बताया नारोवाल जिले में बांध का निर्माण पाकिस्तान की पंजाब सरकार की आड़ में बनाया जा रहा है। बांध के लिए 40 से 50 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। इस बांध को 6 से 8 किलोमीटर लंबा बनाने की योजना है। 50 फुट ऊंचे इस बांध की चौड़ाई 40 से 60 फुट होने की बात कही जा रही है। बांध का काम लगातार तेजी से चल रहा है। खास बात है कि बांध स्थल अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक है।

भारतीय गांवों में पाक ला सकता है कृत्रिम बाढ़
Border Security
- फोटो : File Photo
खुफिया एजेंसियाें ने अब तक जानकारी जुटाई है उसके मुताबिक यह बांध का मकसद रावी दरिया की बाढ़ से सुरक्षा भर नहीं है। भारतीय क्षेत्र में रावी दरिया पर रणजीत सागर बांध है जिसका पानी पहले से ही सिंचाई के लिए डायवर्ट हो रहा है। साल भर दरिया सूखा रहता है और रणजीत सागर बांध से पानी छोड़े जाने पर ही रावी में पानी चलता नजर आता है।
बांध स्थल चूंकि सरहद के बिल्कुल नजदीक है, इस लिहाज से बांध को रणनीतिक और सामरिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। इसका मकसद पानी को जमा कर भारतीय क्षेत्र की तरफ दरिया से सटे गांवाें में कृत्रिम बाढ़ से लेकर घुसपैठ के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।