{"_id":"5c5c6c26bdec224c80717c71","slug":"pakistan-is-brain-washing-youth-of-kashmir-through-social-media-goc-lt-gen-ranbir-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को भटका रहा पाकिस्तान: उत्तरी कमान प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को भटका रहा पाकिस्तान: उत्तरी कमान प्रमुख
Thu, 07 Feb 2019 11:04 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:04 PM IST
सार
- राजनीतिक लोगों की बयानबाजी से सेना के ऑपरेशन पर असर नहीं
- पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर लगातार घुसपैठ करवाने की कोशिशें कर रहा
विज्ञापन
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया व अन्य कई तरह की मीडिया के प्लेटफार्म के जरिए पाकिस्तान देश के युवाओं व कश्मीर के युवाओं को गलत रास्ते पर भटका रहा है और आतंकवाद की तरफ बढ़ा रहा है। सेना इस पर गंभीरता से काम कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार और पुलिस के साथ तालमेल के साथ काम किया जा रहा है। कोर हेडक्वार्टर, डिवीजनल हेडक्वार्टर, कमांड हेडक्वार्टर सहित कई स्थानों पर सोशल मीडिया सेल बनाए गए हैं। इसके जरिये लगातार पाकिस्तान की हरकत पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास किया जा रहा है नई टेक्नोलोजी का इस्तेमाल कर इसको रोका जा सके। उत्तरी कमान प्रमुख से जब महबूबा मुफ्ती की तरफ से सेना को लेकर दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों की बयानबाजी से सेना के आपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। सेना ने अपना हर आपरेशन अनुशासन में रह कर किया है।
उन्होंने कहा कि सेना हर समय किसी भी हालात का सामना करने को तैयार है और हालात से निपटने में सक्षम भी है। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन कर लगातार घुसपैठ करवाने की कोशिशें की जा रही है। लेकिन यह भी सच है कि सेना ने किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया है। सेना ने नए उपकरणों, प्रशिक्षण, नए हथियार के साथ बढ़ोतरी करना जारी है। जहां भी मुश्किल स्थिति सामने आती है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

जानबूझ कर या फिर अनजाने में दी गई थी औरंगजेब की सूचना
लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बताया कि शहीद औरंगजेब से संबंधित सेना को सूचना मिली कि कि एक से दो जवानों ने जानबूझ कर या फिर अनजाने में औरंगजेब की मूवमेंट के बारे में जानकारी ली थी। शायद इस सूचना को आतंकवादियों ने पकड़ लिया और इसका फायदा उठाया। इसकी छानबीन चल रही है। पुलिस के साथ मिलकर जांच की जा रही है। इससे संबंधित जो भी जानकारी हासिल होगी, उसे जरूर शेयर किया जाएगा। सेना आंतरिक सुरक्षा को किसी कीमत पर भी कमजोर नहीं होने देगी।