फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan invites kashmiri separatists for meeting

अलगाववादियों को साथ लेकर चलना पाक की मजबूरी

Thu, 20 Aug 2015 10:20 AM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
pakistan invites kashmiri separatists for meeting

भारत के विदेश मामलों के रणनीतिकारों का मानना है कि फिलहाल अलगाववादियों की अजीज के साथ मुलाकात को तूल नहीं दिया जाए। भारत-पाक के बीच किसी भी बड़ी बातचीत के पहले सीमा पर गोलीबारी, आतंकी हमले और अलगाववादियों की मुलाकात का वहां की सेना माहौल बिगाड़ने के लिए इस्तेमाल करती रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार ने भी भारत को यह कूटनीतिक संकेत दिया है कि वह सेना के इन हथकंडों के प्रभाव में नहीं आए। बैक चैनल बातचीत में पाकिस्तान ने कहा है कि अलगाववादियों को साथ लेकर चलना उनकी राजनीतिक और कूटनीतिक मजबूरी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पाक की लोकतांत्रिक सरकार के भरोसे पर भारत इस वार्ता को सफल बनाने के लिए अपनी तरफ से पूरा मौका देगा।

आतंकवाद और सीमा पर शांति के एजेंडे का साथ आगे बढ़े

pakistan invites kashmiri separatists for meeting

गौरतलब है कि रूस के ऊफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच हुए साझा करार में यह तय हुआ था कि बातचीत के आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के परस्पर विरोधी खेमों के पैंतरे को दोनों देश नजरअंदाज करेंगे।

दोनों सरकारों को यह अंदेशा था कि पाक सेना और आईएसआई कश्मीर के बिना किसी भी बातचीत के लिए राजी नहीं होंगे।

जबकि दोनों प्रधानमंत्रियों ने फैसला किया है कि कश्मीर पर बातचीत का माहौल बनाने के लिए पहले आतंकवाद और सीमा पर शांति के एजेंडे का साथ आगे बढ़ा जाए। तब तक कश्मीर और सियाचिन के सभी बिंदुओं पर बैक चैनल के जरिए बातचीत होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed