फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan initiated ceasefire violation along LoC in Tangdhar Sector of Kupwara district 

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन 

Mon, 16 Nov 2020 07:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 16 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Pakistan initiated ceasefire violation along LoC in Tangdhar Sector of Kupwara district 
सीजफायर - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और अन्य हथियारों से सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार शाम को पाकिस्तान ने तंगधार सेक्टर में गोलीबारी की। पाकिस्तान ने मोर्टार और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना के जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

 


पाकिस्तान ने भारी आर्टिलरी का किया इस्तेमाल: बीएसएफ

दीपावली से पहले की गई गोलाबारी में पाकिस्तान ने भारी आर्टिलरी का इस्तेमाल किया था। बीएसएफ के आईजी राजेश मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को सीजफायर उल्लंघन में भारी आर्टिलरी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से कई लोगों की जान गई और काफी संपत्ति का नुकसान हुआ। ज्ञात हो कि पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना के चार व बीएसएफ के एसआई शहीद हो गए थे। इसके साथ ही तीन नागरिकों की जान चली गई थी। 




गोलाबारी में शहीद सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लांचिंग पैड पर 250-300 आतंकी घुसपैठ करने को तैयार बैठे हैं। बीएसएफ समेत अन्य सुरक्षा बल इस नापाक हरकत को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी में जान-माल के हुए नुकसान का मानवाधिकार संगठनों को संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed