{"_id":"56de617a4f1c1b482f8b4584","slug":"pakistan-has-been-reluctant-to-investigate-on-border-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरंग मामले में संयुक्त जांच से पाक कर रहा है आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरंग मामले में संयुक्त जांच से पाक कर रहा है आनाकानी
ब्यूरो, अमर उजाला/ जम्मू
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:52 AM IST
सार
- आरएस पुरा सेक्टर के पास मिली सुरंग मामले में दोनों देशों की संयुक्त जांच से पाकिस्तान आनाकानी कर रहा है।
- पाकिस्तानी रेंजरों से सुरंग की संयुक्त जांच करने को कहा था, लेकिन वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएस पुरा सेक्टर के अल्लाह माई दे कोठे के पास मिली सुरंग मामले में दोनों देशों की संयुक्त जांच से पाकिस्तान आनाकानी कर रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी रेंजरों से सुरंग की संयुक्त जांच करने को कहा था, लेकिन वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीन मार्च को बीएसएफ ने भारतीय क्षेत्र में सुरंग देखी। यह पाकिस्तान की अफजल पोस्ट से जीरो लाइन फेंसिंग क्रास करते हुए भारतीय क्षेत्र में 20 से 25 मीटर अंदर तक खोदी गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजरों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया और सुरंग की संयुक्त जांच करने को कहा था। सूत्रों ने बताया कि संयुक्त जांच का प्रस्ताव मिलने के बाद पाकिस्तान के सियालकोट सेक्टर के कमांडेंट छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अधिकारी कमांडेंट के उपलब्ध न होने का तर्क देकर संयुक्त जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले सांबा में मिली सुरंग के बाद बीएसएफ और पाक रेंजर के डायरेक्टर जनरल स्तर की हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि यदि भविष्य में कभी भी ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो दोनों ओर के कमांडेंट बिना सरकारों की अनुमति के संयुक्त जांच कर कर सकेंगे।