{"_id":"e1e1cdea8332f97456539083702c133b","slug":"pakistan-firing-in-samba-sector-on-bsf-outpost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर मंगलवार तड़के सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। इस बीच भारत ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का डटकर जवाब दिया।
विज्ञापन
सीनियर पुलिस ऑफिसर की मानें तो मंगलवार सुबह 3.50 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा सेक्टर में चलारी और घुघवाल क्षेत्रों में फायरिंग कर दी। पाकिस्तान की ओर से नौ बीएसएफ के चौकियों को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने छोटे और स्वचालित टारगेट का इस्तेमाल किया। इसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।
फायरिंग में फिलहाल किसी के आहत होने की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करता आया है।
दीपावली से पहले भी लगातार आरएसपुरा और सांबा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा फायरिंग की गई थी। जिसके बाद सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले गांव वालों ने पलायन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
कई गांव वाले फायरिंग में घायल भी हो गए थे। वहीं बाद में पाकिस्तान के आहवान पर दोनों देशों की ओर से फायरिंग पर विराम लगा था।