{"_id":"5f4044ba8ebc3e3d1c118ccf","slug":"pakistan-fired-shells-in-residential-areas-of-hiranagar-bsf-gave-a-befitting-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने हीरानगर के रिहायशी इलाकों में दागे गोले, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने हीरानगर के रिहायशी इलाकों में दागे गोले, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sat, 22 Aug 2020 03:33 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 22 Aug 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
ceasefire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने जैसी कायराना हरकत से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव चक चंगा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से वीरवार रात साढे दस बजे से लेकर सुबह साढे चार बजे तक अंधाधुंध गोलाबारी की। इस गोलाबारी में एक मंदिर सहित कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
वहीं पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ की चांदवां, करोल मात्रयां पोस्ट को भी निशाना बनाया, जिसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रिहायशी इलाकों में की गई गोलाबारी के दौरान चक चंगा गांव के बालकृष्ण के घर की दीवार में कई गोलियां लगीं, जिससे दीवार में दरारें आ गईं। कुछ घरों के भीतर भी गोलियां पहुंची, जिसके बाद लोग सहम गए। हालांकि किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। पहले लोग गोलाबारी के दौरान बंकरों में छुप जाते थे, लेकिन बरसात के कारण बंकरों में भी पानी भरा गया है। ऐसे में लोगों को मजबूरन घरों में ही कोने की आड़ लेकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार सुबह सीमावर्ती लोगों ने रोष प्रकट करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इसी तरह गोलाबारी जारी रही तो लोगों को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, गोलाबारी की घटना के बाद शुरूक्रवार को डीसी कठुआ ओपी भगत और बीएसएफ के अधिकारी भी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान रात को गोलाबारी करता है। इसी दौरान रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाता है।