फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan fired shells again overnight

पाकिस्तान ने फिर रात भर दागे गोले, दो गांवों में नौ घरों को नुकसान, आईबी पर निशाना

Fri, 30 Oct 2020 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर/पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर/पुंछ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Oct 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pakistan fired shells again overnight
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार रात हीरानगर सेक्टर के छन्न टांडा और चक चंगा गांवों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलाबारी की। इसमें दोनों गांवों के कुल नौ घरों की दीवारें गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। बीएसएफ ने भी पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


 पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से रात करीब साढे़ 10 बजे गोलाबारी शुरू की जो सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रही। गोलाबारी में छन्न टांडा के मुनी लाल, जयकरण, बलकार चंद, जोगिंदर पाल, सतपाल, दौलत राम, हरबंस लाल और चक चंगा गांव के रणबीर कुमार, मुकेश कुमार के घर की दीवारें गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने कुछ दिन की खामोशी के बाद वीरवार देर शाम एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस दौरान पुंछ जिले के शाहपुर, गुलपुर, दिगवार और दलान सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। कुछ मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। इससे नियंत्रण रेखा से सटे दर्जनों इलाकों के लोगों में भय का माहौल है। देर रात खबर लिखे जाने तक गोलाबारी जारी थी। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 पाकिस्तानी सेना ने वीरवार शाम 5 बजे शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। सेना ने भी उसी क्रम में जवाब दिया। इस बीच रात 8 बजे गुलपुर, दिगवार और दलान सेक्टर में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। दिगवार के पोठी गांव में कई पाकिस्तानी मोर्टार गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed