{"_id":"5fca90860ca886453d09356c","slug":"pakistan-fired-on-the-line-of-control-and-ib","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रण रेखा और आईबी पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, कोई नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंत्रण रेखा और आईबी पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, कोई नुकसान नहीं
Sat, 05 Dec 2020 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर/कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर/कुपवाड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Line of Control...
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के थमने के साथ ही पाकिस्तान ने शुक्रवार की सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलाबारी की। इस गोलाबारी में किसी प्रकार का नुकसान नहीं की सूचना नहीं है। सेना ने भी इसका जवाब दिया है। उधर कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भी पाकिस्तान ने वीरवार की रात रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर छह घंटे गोलाबारी की।
विज्ञापन
आईबी पर वीरवार रात करीब साढ़े दस से लेकर सुबह चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने ठाकर पुरा पोस्ट से गोलाबारी की। इस दौरान बीएसएफ की पानसर पोस्ट और उसके साथ लगते रिहायशी इलाके को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। गौरतलब है कि सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। लेकिन उसकी तमाम कोशिशों के बावजूद सुरक्षा बांध को बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन