फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan fired heavily in Mankot

पाकिस्तान ने मनकोट में की भारी गोलाबारी, 120 एमएम के मोर्टार बरसाए, दहशत में ग्रामीण

Wed, 30 Sep 2020 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 30 Sep 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Pakistan fired heavily in Mankot
पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अपनी नापाक हरकत जारी रखते हुए बुधवार को मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की। सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते  हुए 120 एमएम के मोर्टार बरसाए। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


 एलओसी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।  देर रात गोलाबारी जारी थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम करीब 6.45 बजे पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। इससे पहले मंगलवार को भी सुबह तड़के पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सैक्टर में भारी गोलाबारी की थी। संवाद 
विज्ञापन


आईबी पर भी गोलाबारी
अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब सांत घंटे गोलाबारी कर बीएसएफ की पोस्ट को निशाना बनाया। मंगलवार रात दस बजे से लेकर बुधवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तान की पप्पू चक पोस्ट से 25 चिनाब के रेंजर्स ने गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां को निशाना बनाया। जिसका बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध बनाने का कार्य शुरू होते ही पाकिस्तान की आरे से गोलीबारी शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान घुसपैठ कराने की ताक में भी रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed