{"_id":"5eee67218ebc3e42f80155bd","slug":"pakistan-fired-at-loc-from-jammu-to-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने जम्मू से कश्मीर तक एलओसी पर दागे गोले, पांच नागरिक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने जम्मू से कश्मीर तक एलओसी पर दागे गोले, पांच नागरिक घायल
Sun, 21 Jun 2020 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:14 AM IST
सार
- सेना की जवाबी कार्रवाई में हाजीपीर में तीन सैनिक मारे गए, चार से पांच चौकियां तबाह
- बारामुला में नियंत्रण रेखा पर कुछ मकान क्षतिग्रस्त, मवेशी घायल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने जम्मू से लेकर कश्मीर तक शनिवार को एलओसी पर चार सेक्टरों रामपुर, उड़ी, नौशेरा तथा पलांवाला में भारी गोलाबारी की। इसमें दो किशोर समेत पांच नागरिक घायल हो गए। कुछ मकानों तथा माल-मवेशी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है, जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। पीओके में हाजीपीर सेक्टर में तीन सैनिक मारे गए हैं। कुछ सैनिक घायल हुए हैं। चार से पांच चौकियों के तबाह होने की भी खबर है।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने बारामुला के रामपुर सेक्टर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे फायरिंग शुरू की। इसमें पांच स्थानीय लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने हाजीपीर सेक्टर के नामब्ला, सिलीकूट, हथलंगा, सोरा आदि गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
विज्ञापन
इलाके में दोपहर बाद तक रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी। उधर, बारामुला के उड़ी सेक्टर में भी दोपहर को पाकिस्तान ने कई जगहों पर बड़े और छोटे हथियारों से सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में मोहम्मद मकबूल, अहमद शेख, परवीना बेगम, इदरीस मुश्ताक (12), अख्तर बानो (14) घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एलओसी पर जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में शनिवार शाम लगभग 6.00 बजे से 7.15 बजे तक पाकिस्तानी सेना ने सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। इसके साथ ही राजोरी जिले के नौशेरा पाकिस्तान ने शनिवार शाम 5.30 बजे छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी। जो 8.30 बजे तक जारी रही। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को सीमा पार कराने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तान एलओसी पर 1640 बार कर चुका फायरिंग
पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही गोलाबारी के चलते इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले भी उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने सघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। तब 20 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था। इस वर्ष अभी तक जम्मू-कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान 1640 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। इसमें रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है।
आईबी पर तरनाह नाले के काम को बाधित करने की कोशिश
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की 15 चिनाब रेंजर्स ने सुखमल पोस्ट से शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे सीमा पर तरनाह नाले के पास चल रहे काम को बाधित करने के उद्देश्य से बीएसएफ की चौकियों और सीमावर्ती रिहायशी इलाकों में गोलियां चलाईं। इसमें किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं बीएसएफ ने भी बोबिया पोस्ट से पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब दिया।