{"_id":"5d84de538ebc3e93bc199ada","slug":"pakistan-did-ceasefire-on-hiranagar-international-border-kathua-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर हीरानगर आईबी पर बरसाए गोले, बंद रहे सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर हीरानगर आईबी पर बरसाए गोले, बंद रहे सरकारी स्कूल
Fri, 20 Sep 2019 07:42 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 20 Sep 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर सेक्टर में गुरुवार रात 12 बजे गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। सीमावर्ती मनियारी गांव के नजदीक गिरे मोर्टार के गोलों के धमाकों से इलाका गूंज उठा, जिससे लोगों की नींद उड़ गई। इससे ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में बिताई। एहतियातन पांच सरकारी स्कूल शुक्रवार को बंद रहे।
शुक्रवार को हालात सामान्य बने रहे। दोनों ओर से किसी भी तरह की गोलाबारी या जवाबी कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार फिलहाल सीमा के नजदीक चल रहे बांध बनाने के काम को बीएसएफ की ओर से बंद कर दिया गया है। उधर, प्रशासन की ओर से एहतियातन बंद करवाए गए पांच सरकारी स्कूलों-सरकारी हाई स्कूल कडियाला, सरकारी मिडिल स्कूल पानसर, मनियारी, रठुआ और प्राइमरी स्कूल गुज्जर चक में शुक्रवार को ताले लटके रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि गोलाबारी से उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है, लेकिन जान बचाना जरूरी है। लिहाजा प्रशासन से मांग की गई थी कि प्रभावित इलाकों के स्कूलों को फिलहाल बंद ही रखा जाए। ज्ञात हो कि वीरवार को सुबह सवा 10 बजे की गई गोलाबारी में मनियारी स्कूल में बच्चे फंस गए थे। डरे-सहमे बच्चों को गोलाबारी थमने के बाद ही निकाला जा सका। पाकिस्तान ने वीरवार को तीन बार इस इलाके में गोलाबारी की थी।