फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan Deployed bat squad from International Border to LoC

बौखलाए पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर एलओसी तक तैनात किए बैट दस्ते

Thu, 14 Jun 2018 10:29 AM IST
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Updated Thu, 14 Jun 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Deployed bat squad from International Border to LoC

पाकिस्तान ने आईबी से लेकर एलओसी तक बैट दस्ते की तैनाती की है। इनपुट हैं कि 60-70 दस्ते इन दोनों स्थानों पर हमले की फिराक में हैं। आईबी पर रामगढ़़ सेक्टर में मंगलवार की रात हुए हमले में भी बैट के शामिल होने का शक है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बीएसएफ के एडीजी केएन चौबे ने न तो इसे स्वीकार किया है और न ही इसकी संभावना से इनकार किया है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ में नाकाम रहने तथा बीएसएफ के जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान से बौखलाए पाकिस्तान ने बैट हमले की साजिश की है। मंगलवार की रात हुई घटना में भी फेंस के काफी करीब से बीएसएफ जवानों को निशाना बनाया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बैट के  सदस्य काफी करीब तक आ गए थे और उन्होंने बीएसएफ जवानों को निशाना बनाया। अमूमन सीजफायर उल्लंघन के दौरान बिल्कुल फेंस के करीब से जवानों को निशाना बनाए जाने की बात सामने नहीं आई है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि जवानों को निशाना बनाने में बैट का हाथ होगा।
विज्ञापन


बैट सबसे अधिक एलओसी पर सक्रिय है। राजोरी, पुंछ के साथ ही उत्तरी कश्मीर के बारामुला, कुपवाड़ा व बांदीपोरा में यहां की भौगोलिक परिस्थितियां बैट हमले में सहायक होती हैं क्योंकि घने जंगलों के कारण उनके मूवमेंट का पता लगा पाना मुश्किल होता है। गत सात जून को एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में बैट हमले में जवान सुखविंदर सिंह शहीद हो गया था, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी पार लांचिंग पैड पर 200-250 आतंकी तैयार बैठे

क्या है बैट
बैट में पाकिस्तानी सेना के साथ ही आतंकी व कसाई शामिल होते हैं। सभी काफी प्रशिक्षित तथा खूंखार होते हैं। वे किसी भी स्थिति में ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की मंशा से ही हमला करते हैं। उन्हें हमले के दौरान शवों को क्षत विक्षत करने में किसी भी प्रकार की तनिक भी झिझक नहीं होती है। कुछ मौकों पर जवानों के सिर भी काटे गए हैं। 

कश्मीर घाटी में घुसपैठ के लिए एलओसी पार बने लांचिंग पैड पर 200 से 250 प्रशिक्षित आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। इनपुट हैं कि 28 जून से शुरू हो रहे अमरनाथ यात्रा के दौरान भारी तबाही की साजिश के तहत आतंकियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पार भेजने की फिराक में आतंकी संगठन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed