फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan ceasefire violations in rajouri, two bsf jawan injured

जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान ने राजोरी और पुंछ में तोड़ा सीजफायर, दो बीएसएफ जवान घायल

Sat, 03 Mar 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 03 Mar 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
pakistan ceasefire violations in rajouri, two bsf jawan injured
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो

 पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान जिले की मंजाकोट तहसील के राजधानी, तरकुंडी गली, संबी बाड़ी, खोड़ीनाड़, धार और नक्का पंजग्राई क्षेत्रों में गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों के अलावा भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार शेल दागे।

विज्ञापन


इस दौरान बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे फिर बड़े मोर्टार शेल दागने शुरू किए। इससे एलओसी से सटे इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागा गया एक मोर्टार शेल बीएसएफ की एक चौकी पर आकर गिरा। इसकी चपेट में आने से कुक बलविंद्र कुमार और वॉचमैन धना शेखर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजोरी स्थित सेना के 150 जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से तरकुंडी स्थित हाजी फैज मोहम्मद की पशुशाला में बंधे चार पशु घायल हो गए। पशुशाला को भी नुकसान पहुंचा है। दोपहर बाद तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। 

गौरतलब है कि पाक ने इस दौरान मेंढर तहसील के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के अलावा रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए करीब दो घंटे तक मोटार्र शेल दागे। इसका भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। 

देर शाम करीब 4.50 बजे पाकिस्तानी सेना ने अचानक मोर्टार शेल दागने शुरू किए। इस पर भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की उन चौकियों को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की, जहां से भारतीय क्षेत्र मेें गोलाबारी की जा रही थी। करीब दो घंटों बाद 6.10 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ  से की जाने वाली गोलाबारी बंद हुई।


पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए सबसे अधिक गोले मनकोट सेक्टर के गांव दबराज में गिरे। यहां करीब दो दर्जन मोर्टार शेल लोगों के घरों के आसपास गिरे। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तानी सेना ने इस क्षेत्र में चार बार सीजफायर तोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed