फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PAKISTAN CEASEFIRE VIOLATIONS IN ARNIA SECTOR J&K

भारत से फायरिंग बंद करने की गुहार के अगले दिन पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, एसपीओ समेत चार घायल

Mon, 21 May 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 21 May 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
PAKISTAN CEASEFIRE VIOLATIONS IN ARNIA SECTOR J&K
CEASEFIRE - फोटो : FILE PHOTO

बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में सोमवार सुबह से ही गोले दागना शुरु कर दिया है। इस गोलीबारी में अब तक एक एसपीओ समेत कुल 4 नागरिक घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकि अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने आईबी पर रविवार की सुबह सीजफायर की अपील की, लेकिन देर रात दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। अरनिया सेक्टर के अलावा रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर इलाके में गोलाबारी के साथ ही मोर्टार शेल भी दागे। इसी बीच पाकिस्तान ने सोमवार को भी भारतीय चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मार्टार दागना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि भारतीय जवान भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भोर से ही हो रही गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। इस दौरान एक एसपीओ गुरूचरन सिंह के भी घायल होने की खबर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक ने रविवार को भी एलओसी पर राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नभ, सरया, अनवस, भंडार आदि इलाकों में भारी गोलाबारी की थी। गोलाबारी में लाम बटालियन के हवलदार कृष्णा जख्मी हो गए। दोपहर बारह बजे से शुरू हुई गोलाबारी 1.30 बजे तक जारी रही।

जम्मू जिले के ज्यौड़ियां क्षेत्र के पलांवाला सेक्टर में चकला पोस्ट के पास देर शाम गश्त के दौरान पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से जवान तुषार अलहट नाना साहिब (25) घायल हो गए थे। वह 13 महार रेजीमेंट में तैनात है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया है।

रविवार को भारत के मुंहतोड़ जवाब से घबराए पाक ने शांति की अपील की थी। पाक रेंजरों ने बीएसएफ को फोन कर फायरिंग बंद करने का आग्रह किया था। बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई के 19 सेकेंड का थर्मल इमेजरी फुटेज जारी किया है, जिसमें सीमा पार पाकिस्तानी पोस्ट को तबाह होते दिखाया गया है। 

बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार को फोन कर फायरिंग रोकने का आग्रह किया। आईबी पर सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिए जाने से मजबूर होकर उन्होंने सीजफायर की अपील की। पिछले तीन दिनों में बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ज्ञात हो कि आईबी पर पाकिस्तान की फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो चुके हैं। साथ ही चार नागरिक भी मारे गए, जबकि 14 लोग घायल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 मई के रियासत के दौरे के मद्देनजर पाकिस्तान की ओर से आईबी पर भारी गोलाबारी की गई।

इस साल सीजफायर उल्लंघन की 700 से अधिक घटनाएं
इस साल एलओसी तथा आईबी पर सीजफायर उल्लंघन की 700 से अधिक घटनाएं हुई हैं। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में 38 मारे जा चुके हैं। इनमें 18 सुरक्षा बलों के जवान हैं। 

आईबी पर सीजफायर की अपील, एलओसी पर गोलाबारी
पाकिस्तान ने आईबी पर रविवार को सीजफायर की अपील की, लेकिन एलओसी पर उसने गोलाबारी शुरू कर दी। एलओसी पर राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नभ, सरया, अनवस, भंडार आदि इलाकों में भारी गोलाबारी की।

गोलाबारी में लाम बटालियन के हवलदार कृष्णा जख्मी हो गए। पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार शेल फटने से जवान के पैर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सैन्य अस्पताल राजोरी रेफर किया गया। दोपहर बारह बजे से शुरू हुई गोलाबारी 1.30 बजे तक जारी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed