फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan break ceasefire again in karni sector at Jammu and Kashmir

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Wed, 30 Jan 2019 12:59 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांबा/कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांबा/कठुआ Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 30 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pakistan break ceasefire again in karni sector at Jammu and Kashmir
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सांबा जिले में संदिग्धों की सूचना पर सुरक्षाबलों ने मंगलवार को पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक जोड़ा दस्ताना व खून के धब्बे मिलने से सनसनी फैल गई। इस बीच पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कुछ राउंड फायर किए। वहीं, एलओसी पर भी मंगलवार देर शाम करनी सेक्टर में अग्रिम पोस्टों पर हल्के और बड़े हथियारों से गोलाबारी जारी है, जिसका भारतीय जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात को सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के फूलपुर और नर्सरी के निकट बसंतर दरिया में सेना की 25 पंजाब रेजीमेंट के जवानों ने कुछ हलचल देखी। इस पर कुछ राउंड फायर भी किए। मंगलवार सुबह सेना और एसओजी ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। सुबह चला तलाशी अभियान दोपहर को बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया जो देर शाम तक चला।
विज्ञापन


वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फेंसिंग के नजदीक चल रहा काम पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा है। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर के बोबिया बार्डर आउट पोस्ट के नजदीक जारी निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए फायर किया। तरनाह नाले पर बोबिया और तपन बीओपी के बीच निर्माण कार्य में जुटे लोगों को निशाना बनाकर पाकिस्तान ने कुछ राउंड फायर किया। इस दौरान किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, इससे सीमा पर तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed