फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan army violates ceasefire by firing, shelling mortars of Uri sector in Baramulla District

J&K: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 15 आतंकियों को मार भगाया

Fri, 25 May 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 25 May 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pakistan army violates ceasefire by firing, shelling mortars of Uri sector in Baramulla District

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिला कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना ने वीरवार को आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। विदेशी आतंकियों का एक बहुत बड़ा ग्रुप घुसपैठ की फिराक में था।

विज्ञापन


भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर आतंकी पीओके की ओर भाग खड़े हुए। इस दौरान कुछ सामान छूट गया। घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसके बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब छह बजे पीओके से आधुनिक हथियारों से लैस 14 से 15 विदेशी आतंकियों का ग्रुप केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश में था। सेक्टर के वाजिरन शालेभुटू इलाके में सेना की 5 जीआर के जवानों को नियंत्रण रेखा के करीब संदिग्ध गतिविधि दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाया कि आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने आतंकियों को ललकारा। इस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय जवानों की गोलाबारी से घबराए आतंकी पीओके की तरफ भाग निकले।


भागते समय आतंकी कुछ सामान वहीं छोड़ गए। इन्हें सेना ने अपने कब्जे में ले लिया। बरामद हुए सामान में चार पिट्ठू बैग, दो एल्युमीनियम की सीढ़ियां और एक वाकिंग स्टिक शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed