फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan army removed people from village near loc in fear of another surgical strike from india

दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक के डर से घबराया पाकिस्तान, सीमा पर खाली कराए कई गांव

Mon, 01 Oct 2018 05:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 01 Oct 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
pakistan army removed people from village near loc in fear of another surgical strike from india
- फोटो : फाइल

जम्मू के दोमाना में भारतीय सीमा पर बढ़ते दबाव और सर्जिकल स्ट्राइक के डर के बीच पाकिस्तान की ओर से अपना क्षेत्र खाली करवाने की सूचना मिल रही है। सुरक्षा एजेंसीज की ओर से भी इसकी पुष्टी की गई है। पाकिस्तान की ओर से परगवाल, गडखाल और कानाचक्क के साथ लगते क्षेत्रों को खाली करवाया गया है। जिसके चलते भारतीय क्षेत्र के रहने बाले लोग भी अलग-अलग राय बना रहे हैं। सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों के लोग पूरी तरह सीमा पर डटे हुए हैं और अपने खेत खलिहानों में रोजाना की तरह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
पाकिस्तान की ओर से रामगढ़ अंतराष्ट्रीय सीमा पर सरकंडा साफ करने गए सीमा सुरक्षा बल के जवान का अपहरण कर उसके शव के साथ बर्बरता की थी। जिसके बाद से सीमा पर तनातनी बनी रही। इसी तनातनी और भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से डरा सहमा पाकिस्तान अपने क्षेत्र को खाली करवाने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान की ओर से लूनी, चक्क पूंडरा आदि गांवों को खाली करवाया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसीज की मानें तो पाकिस्तान की ओर होने वाली सिविलियन हलचल शून्य के बराबर है, हालांकि क्षेत्र में फसल लगी हुई है। वहीं भारतीय क्षेत्र में भी इसके चलते हलचल बढ़ी है। लोगों को डर है कि हर बार धान की कटाई और रोपाई के समय पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की जाती है। लेकिन इस बार पाकिस्तान की ओर से क्षेत्र को खाली करवाने की बात को एजेंसियां हलके में नहीं ले रही है। कुछ लोगों का मानना है कि पाकिस्तान भारत की और से दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक से डरते हुए ऐसा कर रहा है। उसे आशंका है कि, कहीं भारतीय सैनिक स्थानीय लोगों के भेष में आकर उनका नुकसान न कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed