फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan Army has planned a march involving locals from Kashmir (POK) to LOC Oct4 Article370

अनुच्छेद 370 हटने के विरोध में पीओके में एलओसी तक मार्च व प्रदर्शन आज, हाईअलर्ट पर भारतीय सेना

Fri, 04 Oct 2019 01:47 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 04 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Army has planned a march involving locals from Kashmir (POK) to LOC Oct4 Article370
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे 60 दिन हो चुके हैं मगर पाकिस्तान लगातार इस मुद्दे पर अपनी खिसियाहट सीमा और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर निकाल रहा है। पाकिस्तान की ओर से इस साल जहां 2000 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन किया गया है वहीं लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए आतंकी एलओसी पर फिराक में बैठे हैं। एक बार फिर शुक्रवार को अनुच्छेद 370 को लेकर प्रदर्शन के लिए लोगों को तैयार कर रहा है। इस बार पाकिस्तान एलओसी तक कश्मीरी लोगों से मार्च करने की अपील की है। 
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों की माने तो चार अक्तूबर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोगों से पाक सेना ने एलओसी तक मार्च निकालने को कहा है। इस प्रदर्शन में करीब लाखों लोगों को पाकिस्तान ने पीओके से सटे बॉर्डर इलाकों में ठहराया हुआ है। शुक्रवार को पाक पीएम इमरान खान पीओके के स्कार्दू में पूरा दिन गुजारने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां वो जनसभा को संबोधित भी कर सकते हैं। भारतीय सेना के शीर्ष सूत्रों के हवाले से पता चला है कि एलओसी पर स्थानीय लोग भी कुछ गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं जिसके लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठा रहा है, लेकिन हर जगह से उसके हाथ असफलता लग रही है। इसके साथ पाकिस्तान सीमा पर भारत में अशांति पैदा करने के लिए घुसपैठ कराने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन यहां भी भारत के सुरक्षाबल पटखनी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मोदी सरकार अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद से घाटी के युवा विकास की मुख्य-धारा में आएं इसे लेकर नई-नई योजनाएं शुरू की जा रही है। सरकार ने रोजगार देने पर भी विशेष जोर देना शुरू कर दिया। गुरुवार को ही कश्मीर में बड़ी संख्या में सेना भर्ती रैली में युवाओं ने भाग लेकर आतंकियों और अलगाववादियों के मुंह पर तमाचा मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed