फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan army administrative HQ targeted along LoC near Poonch by Indian Army jammu kashmir

J&K: भारतीय जवानों पर हमले का मुंहतोड़ जवाब, पाक सेना का प्रशासनिक भवन ध्वस्त

Mon, 29 Oct 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 29 Oct 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Pakistan army administrative HQ targeted along LoC near Poonch by Indian Army jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना के प्रशासनिक भवन को भारतीय सेना ने किया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में बीते दिनों पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना के हेडक्वाटर पर जवाबी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक पुंछ जिले में 23 अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा में गोले दागे थे। जिसकी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पुंछ से सटी सीमा से पाकिस्तान में 20 किलोमीटर अन्दर बसे पाक सेना के प्रशासनिक भवन को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह पुंछ में भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर पाकिस्तानी सेना ने हमला किया था। इस हमले के जवाब में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


देर रात से चल रहा है सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की खबर मिलते ही सुरक्षाबलों ने रविवार देर रात से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो सुरक्षाबलों को कठुआ जिले के हिरानगर सेक्टर में देर रात को तरनाह नाला से जुड़ी सीमा से चार संदिग्धों की हलचल नजर आई थी। जिनकी तलाश देर रात से ही जारी है। यह वहीं रास्ता है जहां से बीते महीने झज्जर कोटली हमले में मारे गए आतंकियों ने पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की थी। इस रास्ते से भारत में पहले भी 100 से अधिक आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 अक्टूबर को पाकिस्तान ने यहां की थी नापाक हरकत

पाकिस्तान सेना की नापाक हरकत लगातार जारी है। पाक ने 23 अक्टूबर को नियंत्रण रेखा स्थित चिड़ीकोट क्षेत्र से पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय पर एक गोला दागा। यह एक टीनशेड में बने पुराने सामान के स्टोर पर गिरा, जिससे वहां आग लग गई। घटना के बाद सेना, पुलिस और सेना की फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन 20 साल बाद नगर में पाकिस्तानी गोला गिरने से लोगों में दहशत हो गई थी। घटना के बाद पूरे सीमावर्ती इलाके के स्कूल बंद करा दिए गए थे।

23 अक्टूबर सुबह सवा दस बजे नगर स्थित पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय में एक गोला गिरा। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। सेना और पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर वाहनों और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। एसएसपी राजीव पांडे, डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज खांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लगता है कि गोला नियंत्रण रेखा के उस पार से आया है। इसमें किसी प्रकार नुकसान नहीं हुआ है और जांच जारी है।

दिगवार के ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर से गोले के गुजरने की आवाज सुनी थी, जिसके बाद पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय में जोरदार धमाका हुआ। वहीं, कृष्णा घाटी सेक्टर के अंतर्गत सलोत्री क्षेत्र में भी पाकिस्तान ने शाम को अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर गोला दागा। यह गोला 4 मराठा लाई की अग्रिम चौकी रियर के पास शाम 6.20 बजे गिरा। हालांकि, इसमें भी किसी के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed