{"_id":"58dbc89c4f1c1b034d63ded0","slug":"pakistan-and-separatist-want-to-disturb-elections-deputy-chief-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खलल डालना चाहते हैं पाकिस्तान और अलगाववादी: उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में खलल डालना चाहते हैं पाकिस्तान और अलगाववादी: उपमुख्यमंत्री
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान और उसके समर्थक अलगाववादी लोकसभा उपचुनाव में खलल डालने के लिए कश्मीर में हालात खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
युवाओं को पत्थरबाजी के लिए उकसाया जा रहा है। राज्य सरकार और सुरक्षा बल हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और उम्मीद है कि जनता भी विधानसभा चुनाव की तरह मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर पाक परस्तों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
भाजपा के एमएलसी पद के उम्मीदवारों के बुधवार को नामांकन भरने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और अलगाववादी नहीं चाहते कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र पांव जमाए। इसलिए जब भी चुनाव का समय आता है, हालात खराब करने की कोशिश होती है। हालांकि उन्होंने कहा कि जनता लोकतंत्र को मजबूत करती रही है और इस बार भी करेगी।

'अलगाववादियों के बहकावे में न आएं युवा'
निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि पाक परस्त अलगाववादी युवाओं को सुरक्षा बलों पर पथराव करने को उकसाते हैं और उन्हें गुमराह करते हैं। युवाओं और लोगों को चाहिए कि वे बहकावे में न आएं। कश्मीर में सभी हितधारकों से बातचीत के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह बातचीत के लिए कश्मीर आए थे।
मुख्यमंत्री महबूबा ने भी अलगाववादियों को पत्र लिखकर उन्हें बातचीत में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन वे नहीं आए। उन्होंने कहा हिंसा रियासत के लोगों और राज्य के हित में नहीं है और लोगों को चाहिए कि वे अलगाववादियों के बहकावे में न आएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एमएलसी की छह रिक्त सीटों के लिए होने वाले चुनाव में पीडीपी-भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है।